यहां आरजी कर जैसी घटना करवा देंगे: कोलकाता के निजी अस्पताल में डॉक्टर को धमकी देते हुए शख्स
कोलकाता के निजी अस्पताल में एक मरीज़ के रिश्तेदार ने 'इलाज में देरी' को लेकर एक महिला डॉक्टर के दोस्तों से झगड़े के बाद कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा है, "यहां आरजी कर...जैसी घटना करवा देंगे।" पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है, आरजी कर अस्पताल में पिछले माह ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या हुई थी।


