दिल्ली में गुरुवार को दर्ज किया गया 6 वर्षों में जनवरी का सबसे गर्म दिन
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को 26.7°C (सामान्य से 4.6°C अधिक) अधिकतम तापमान और 9.2°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह पिछले 6 वर्षों में जनवरी में दर्ज किया गया सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 21 जनवरी 2019 को दिल्ली में 28.7°C तापमान दर्ज किया गया था। फरवरी की शुरुआत में दिल्ली में बारिश हो सकती है।
read more at ABP न्यूज़


