तेजस्वी ने पटना में गोलीबारी की हालिया घटनाओं की सूची की शेयर, जेडीयू ने दी प्रतिक्रिया
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना में हुई गोलीबारी की हालिया घटनाओं की सूची X पर शेयर कर लिखा है, "बिहार में सरेआम कहीं भी...किसी को भी गोली मारी जा सकती है।" इसपर जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि आरजेडी नेताओं का कानून पर ज्ञान देना उतना ही हास्यास्पद है, जैसे पाकिस्तान की भारत को शांति की सीख देना।
read more at हिन्दुस्तान


