सरकारी कंपनी का Q2 में ₹911 करोड़ हुआ मुनाफा, शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड
सरकारी कंपनी HUDCO का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 28.3% बढ़कर ₹911 करोड़ हो गया और कंपनी का रेवेन्यू भी 25.5% बढ़कर ₹4,040 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं, कंपनी के बोर्ड ने ₹1.35/शेयर दूसरे अंतरिम डिविडेंड को भी मंज़ूरी दी जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 11 नवंबर है। नतीजों के बाद कंपनी के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 4.65% उछले।
read more at Moneycontrol


