Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले का वीडियो आया सामने

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 17 March, 2025
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर किए गए आत्मघाती हमले का वीडियो जारी किया है। हमला रविवार को किया गया था जिसमें विस्फोटकों से लदी गाड़ी को काफिले से टकरा दिया गया था। पाकिस्तान ने हमले में 5 सैनिकों व नागरिकों की मौत की बात कही जबकि बीएलए ने 90 सैनिकों को मारने का दावा किया।