पंजाब सरकार ने सीमा सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए 5,500 होमगार्ड्स की भर्ती को दी मंज़ूरी
पंजाब सरकार ने सीमा सुरक्षा को मज़बूत करने के मद्देनज़र 5,500 होमगार्ड्स की भर्ती को गुरुवार को मंज़ूरी दे दी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, 5,500 अतिरिक्त होमगार्ड्स के अलावा राज्यभर में 400 से ज़्यादा जवानों की भर्ती की जाएगी। बकौल मुख्यमंत्री, पंजाब पुलिस के बॉर्डर विंग में 5,500 जवानों को सात सीमावर्ती ज़िलों में तैनात किया जाएगा।
read more at भाषा


