Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का IPL का रिकॉर्ड, उनसे कम पारियों में पूरे किए 1000 रन

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 19 April 2025
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एमआई के पूर्व बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पाटीदार ने 30 परियों में 1000 रन बना लिए हैं जबकि सचिन ने 31 परियों में 1000 रन पूरे किए थे।