जो कहा वो सच है, इसमें नाराज़ होने की क्या बात है?: खरगे के 'कुत्ते' वाले बयान पर संजय राउत
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'क्या इनके (बीजेपी नेताओं) घर से देश के लिए कुत्ता तक मरा?' बयान पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुखपत्र 'सामना' में लिखा, "खरगे जी ने जो कहा वो सच है, इसमें नाराज़ होने की क्या बात है?" उन्होंने लिखा, "क्या बीजेपी के पास इसका कोई जवाब है?"
read more at abp न्यूज़


