Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यह मजबूरी थी: शहबाज़ शरीफ के पीएम मोदी को दिए गए बधाई संदेश पर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 11 June, 2024
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद की बधाई दिए जाने को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'जियो न्यूज़' से कहा कि बधाई देना महज़ एक राजनयिक मजबूरी है और पाकिस्तान ने पीएम मोदी को कोई प्रेम का संदेश (मोहब्बतनामा) नहीं भेजा है।