Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर किया गया पथराव, पुलिसकर्मी हुए घायल

short by सौरभ भटनागर / on Thursday, 6 June, 2024
मुंबई पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पवई इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। बकौल पुलिस, घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और फिलहाल पथराव व हंगामे के चलते अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई रोक दी गई है।