Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेड के दौरान हैदराबाद के रेस्टोरेंट में मिलीं फंगस लगीं गाजरें व ज़िंदा कॉकरोच

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 5 May, 2024
हैदराबाद (तेलंगाना) के हिमायतनगर में 'क्लोव वेजिटेरियन फाइन डाइन' रेस्टोरेंट पर राज्य के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की रेड में फंगस लगीं गाजरें और चीज़, मसाले व ब्रेड जैसी चीज़ें एक्सपायर्ड मिली हैं। वहीं, रेस्टोरेंट की आइसक्रीम स्टोरेज यूनिट में ज़िंदा कॉकरोच देखे गए। विभाग ने कहा कि रेस्टोरेंट में काफी गंदगी थी जिसे नोटिस जारी कर केस दर्ज करवाया जाएगा।
read more at The Siasat Daily