तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया: 'साउथ में आइटम नंबर होते हैं' वाले अपने बयान पर रश्मिका
अभिनेत्री रश्मिका मंदणा ने 'साउथ में मसाला गाने व आइटम नंबर होते हैं' बयान पर कहा है, "बयान को तोड़-मरोड़ कर मेरे खिलाफ पेश किया गया, मेरा मतलब वो नहीं था जैसा दिखाया गया।" उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहती थी कि साउथ फिल्मों में सिर्फ आइटम नंबर ही नहीं होते, लेकिन कोई पूरी बात सुनना ही नहीं चाहता था।"


