यूपी में महिला IPS अधिकारी के ट्रांसफर पर उनसे गले लगकर रोते दिखे लोग
औरैया (उत्तर प्रदेश) की एसपी और आईपीएस अधिकारी चारू निगम के तबादले पर कुछ स्थानीय लोग उनसे गले लगकर रोते नज़र आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वायरल वीडियो एक वृद्धाश्रम का है। गौरतलब है कि चारू करीब 27 महीने तक औरैया में तैनात थीं और उनका तबादला गाज़ियाबाद पीएसी में कर दिया गया है।
read more at इंडिया टीवी


