SC ने विकलांग कैदियों के लिए जेल में सुविधाओं से जुड़ी याचिका पर केंद्र को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने जेलों में विकलांग कैदियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के क्रियान्वयन के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। बकौल कोर्ट, सरकार को नोटिस का जवाब 4 सप्ताह के अंदर देना होगा। याचिका में कहा गया है कि विकलांग कैदी दैनिक कार्यों में सहायता के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं।
read more at भाषा


