BJP के राज्यसभा सांसद ने दिल्ली वाले आवास के बाहर 'तुगलक लेन' की जगह लिखा 'विवेकानंद मार्ग'
बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने दिल्ली में अपने आवास के बाहर लगी नेम प्लेट पर 'तुगलक लेन' की जगह 'स्वामी विवेकानंद मार्ग' लिखवाया है। वह गुरुवार को पूजा-पाठ करने के बाद अपने परिवार संग आवास में शिफ्ट हुए जिसकी तस्वीर उन्होंने X पर शेयर की है। हालांकि, प्लेट में नीचे छोटे अक्षर में 'तुगलक लेन' लिखा हुआ है।
read more at News24 हिंदी


