उर्फी जावेद ने हटवाए लिप फिलर्स, होंठों का हुआ बुरा हाल
ऐक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने लिप फिलर्स हटवा लिए हैं और ट्रीटमेंट के दौरान उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ा। उर्फी के होंठ सूज भी गए हैं जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उर्फी ने लिखा, "नहीं, यह कोई फिल्टर नहीं है। मैंने फिलर्स हटवाने का फैसला किया क्योंकि वे हमेशा गलत जगह पर लगे थे।"
read more at हिन्दुस्तान


