Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेविड विली की जगह मैट हेनरी को टीम में किया शामिल

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 30 March, 2024
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने आईपीएल 2024 के लिए न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी को टीम में शामिल किया है। हेनरी को इंग्लैंड के ऑल-राउंडर डेविड विली की जगह एलएसजी में शामिल किया गया है जो व्यक्तिगत कारणों के चलते आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। हेनरी अपने बेस प्राइस ₹1.25 करोड़ पर एलएसजी से जुड़े हैं।
read more at भाषा