Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आसिफ अली ज़रदारी चुने गए पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 9 March, 2024
आसिफ अली ज़रदारी को पाकिस्तान का 14वां राष्ट्रपति चुना गया है और वह दूसरी बार यह पद संभालेंगे। 68 वर्षीय ज़रदारी, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के संयुक्त उम्मीदवार थे जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी महमूद खान अचकजई, सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के उम्मीदवार थे। गौरतलब है, ज़रदारी को 255 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी महमूद को 119 वोट मिले।