दिल्ली में एमसीडी चुनाव के कारण कल शाम से 3 दिन तक शराब की बिक्री पर रहेगी पाबंदी
दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार से रविवार तक शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। आबकारी विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 2 दिसंबर को शाम 5:30 बजे से 4 दिसंबर शाम 5:30 बजे तक और फिर 7 दिसंबर को पूरे दिन शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। गौरतलब है, एमसीडी चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा।
read more at भाषा


