₹1000+ करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद 5% से अधिक चढ़े जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर
गुजरात में सोलर पीवी प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट का ₹1,061.97 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर सोमवार को बीएसई पर 5% से अधिक तेज़ी के साथ ₹795.40 पर पहुंचे। कारोबार खत्म होने पर शेयर 1% से ज़्यादा गिरावट के साथ ₹740.50 पर बंद हुए। इसके शेयरों का 52-हफ्ते का हाईलेवल ₹1377.10 है।
read more at हिन्दुस्तान


