पीएम ने बिहार में भट्ठे की चिमनी ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत पर जताया दुख, मुआवज़ा किया घोषित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी (बिहार) में एक ईंट भट्ठे की चिमनी में विस्फोट होने से कम-से-कम 9 लोगों की मौत होने पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में मरने वालों के परिजन को ₹2-₹2 लाख व घायलों को ₹50,000-₹50,000 मुआवज़े की घोषणा की है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घटना पर दुख जताया है।
read more at News18 हिंदी


