Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेना के 2 जवान 2 हफ्ते से अरुणाचल प्रदेश में लापता, नदी में गिरने की जताई जा रही आशंका

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 12 June, 2022
अरुणाचल प्रदेश के अंजाव ज़िले के फॉरवर्ड इलाकों में तैनात नायक प्रकाश सिंह और लांस नायक हरेंद्र सिंह 2 हफ्ते से लापता हैं। पीआरओ तेज़पुर ने कहा, "ऐसा माना जाता है कि वे गलती से अपने पोस्ट के निकट एक तेज़ बहने वाली नदी में गिर गए।" उन्होंने कहा कि पिछले 2 सप्ताह से तलाशी अभियान जारी है।
read more at Moneycontrol