मेरा वजूद उससे है: 'क्या अब भी वड़ा पाव बेचेंगी' सवाल पर बिग बॉस OTT से बाहर हुईं चंद्रिका
बिग बॉस OTT से बाहर हुईं वायरल 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित ने 'क्या अब भी वड़ा पाव बेचेंगी' सवाल पूछे जाने पर कहा है, "मेरा वजूद उससे है।" उन्होंने कहा, "जब मुझे नौकरी से निकाल दिया गया था तब वह मेरी पहचान बनी। मैं वह काम करना जारी रखूंगी और उसमें बेहतर करूंगी। मैं हमेशा ज़मीन से जुड़ी रहूंगी।"
read more at हिन्दुस्तान


