पत्नी की हत्या कर यूपी में एसएसपी ऑफिस पहुंचा शख्स; बोला- बीवी को मारकर आज़ादी ले ली
गाज़ियाबाद (यूपी) में 32-वर्षीय मोहम्मद सद्दाम नामक शख्स को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, झगड़े के बाद सद्दाम पत्नी को पार्क ले गया था और आईसक्रीम खिलाने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में सद्दाम सरेंडर करने एसएसपी ऑफिस पहुंचा और चिल्लाया, "बीवी को मारकर आज़ादी ले ली।"
read more at ABP न्यूज़


