टॉप 100 बिज़नेस स्कूलों की एफटी की रैंकिंग्स में कौन-कौनसे भारतीय संस्थान हैं शामिल?
फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) की टॉप 100 बिज़नेस स्कूलों की रैंकिंग्स में भारत के 6 संस्थान शामिल हैं। इसमें हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस 31वें, आईआईएम अहमदाबाद 41वें, आईआईएम बेंगलूर 47वें, आईआईएम कलकत्ता 67वें, आईआईएम लखनऊ 85वें और एक्सएलआरआई- ज़ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (झारखंड) 99वें स्थान पर है। इस सूची में यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया: व्हार्टन (अमेरिका) शीर्ष पर है।
read more at NDTV Profit


