Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने नए साइबर क्राइम ट्रेंड 'बॉस स्कैम' को लेकर जारी की एडवाइज़री

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Monday, 22 June, 2026
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने 'बॉस स्कैम' नामक साइबर क्राइम ट्रेंड को लेकर एडवाइज़री जारी की है। इसमें हैकर्स नियामक संस्थाओं के फेक अधिकारी बनकर वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करते हैं और ईमेल या मेसेज के माध्यम से मैलिशियस फाइल्स या आर्काइव्स भेजकर उस अधिकारी के डिवाइस और डेटा तक पहुंचते है व धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।
read more at ANI