Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

योगगुरु रामदेव ने कहा- महिलाएं बिना कपड़ों के भी अच्छी लगती हैं; डीसीडब्ल्यू ने की निंदा

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 26 November 2022
योगगुरु रामदेव द्वारा शुक्रवार को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की मौजूदगी में महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा था, "महिलाएं साड़ी, सलवार-सूट...और मेरी तरह बिना कपड़ों के भी अच्छी लगती हैं।" दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस टिप्पणी को अमर्यादित और निंदनीय बताया है।
read more at Hindustan Times