Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कतर ने रिहा किए भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारी, जासूसी का लगा था आरोप

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 12 February, 2024
भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कतर ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को रिहा कर दिया है। मंत्रालय ने बताया, "हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।" इन सभी पर जासूसी करने का आरोप लगा था। इससे पहले, कतर ने इन सभी को मिली मौत की सज़ा को दिसंबर 2023 में जेल की सज़ा में तब्दील कर दिया था।