आज से लागू हुई यूनिफाइड पेंशन स्कीम
आज (1-अप्रैल) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू हो गई है। केंद्रीय कर्मचारी पोर्टल पर आज से इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे और अगर कर्मचारी यूपीएस के तहत पेंशन पाना चाहते हैं तो उन्हें यूपीएस का ऑप्शन सेलेक्ट करने के लिए क्लेम-फॉर्म भरना होगा। यदि कोई कर्मचारी एनपीएस छोड़कर यूपीएस चुनता है तो वह दोबारा एनपीएस में नहीं जा सकता।
read more at हिंदुस्तान


