बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की 12वीं सूची
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव-2024 के उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोंसले को सतारा (महाराष्ट्र) और पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू को बठिंडा (पंजाब) से टिकट दिया है। उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट मिला है।
read more at हिन्दुस्तान


