क्षतिग्रस्त आईएनएस ब्रह्मपुत्र के मुख्य नाविक का मिला शव, 3 दिन पहले लगी थी आग
मुंबई नौसैनिक डॉकयार्ड में रविवार शाम को आग लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र के 23 वर्षीय मुख्य नाविक सितेंद्र सिंह का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने के बाद उस पर सवार मुख्य नाविक सितेंद्र लापता हो गए थे। सितेंद्र झुंझुनूं (राजस्थान) के रहने वाले थे।
read more at ABP न्यूज़


