Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही अनुष्का शर्मा की तरफ भागे विराट कोहली, ऐक्ट्रेस ने लगाया गले

short by Monika sharma / on Monday, 10 March, 2025
रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद विराट कोहली ऑडियंस में बैठीं पत्नी अनुष्का शर्मा की तरफ भागे। वहीं, अनुष्का भी दौड़ीं और विराट को गले लगा लिया। इसके बाद विराट अनुष्का का हाथ पकड़कर उन्हें ग्राउंड की तरफ ले जाते दिखे। वीडियो पर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "परफेक्ट कपल।"
read more at Hindustan Times