शराब के नशे में एमपी में स्कूल में सो गया टीचर, वीडियो में कहता दिखा-1 घंटा और सोने दो
धार (मध्य प्रदेश) में सरकारी स्कूल में चटाई पर सोते शिक्षक का वीडियो सामने आया है। नशे में धुत शिक्षक वीडियो में कहता दिख रहा है, "एक घंटा अभी और सोने दो।" स्कूल के अन्य शिक्षकों ने बताया कि वह अक्सर शराब पीकर आता है और इसे लेकर पहले भी उसका छह महीने का वेतन रोका गया था।
read more at हिन्दुस्तान


