Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भीषण ठंड के चलते पटना में 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 18 जनवरी तक रहेंगे बंद

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 15 January, 2025
पटना (बिहार) में भीषण ठंड के मद्देनज़र पहली से 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 18 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है। ज़िलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के आदेश के अनुसार, 9वीं-12वीं कक्षा तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे-दोपहर 3:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। आदेश का असर बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों पर नहीं पड़ेगा।