₹3000 से ₹1,00,000 तक के UPI पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज, नए नियम कब से होंगे लागू?
एनपीसीआई ने बताया है कि ₹2,000 से ज़्यादा के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांज़ैक्शन पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) 15-अक्टूबर से लागू होगा। इस लिहाज़ से ₹3000 पर ₹12, ₹10,000 पर ₹40, ₹20,000 पर ₹80, ₹30,000 पर ₹120, ₹40,000 पर ₹160 और ₹1,00,000 पर ₹300 चार्ज लगेगा। हालांकि, ₹75,000 और उससे बड़े ट्रांजैक्शन के लिए MDR की अधिकतम सीमा ₹300/ट्रांज़ैक्शन होगी।
read more at ABP न्यूज़


