समय आने पर इसका जवाब देंगे: ट्रंप द्वारा 35% टैरिफ लगाए जाने को लेकर कनाडाई PM
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा 25% टैरिफ को बढ़ाकर 35% करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह इसका जवाब सही समय आने पर और इसकी ज़रूरत पड़ने पर देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अभी भी द्वीपक्षीय व्यापार की संभावनाएं हैं। बकौल कार्नी, अमेरिका से कनाडा का 85% व्यापार टैरिफ-फ्री होता है।
read more at ABP न्यूज़


