'टाइटैनिक' फिल्म में नज़र आए ऐक्टर डेविड वॉर्नर का 80 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
'टाइटैनिक' फिल्म में 'स्पाइसर लवजॉय' का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश ऐक्टर डेविड वॉर्नर का कैंसर संबंधी बीमारी के कारण 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 'द ओमेन' और 'ट्रॉन' समेत कई और फिल्मों में वॉर्नर नज़र आ चुके थे। वॉर्नर के परिवार ने कहा, "हमारा दिल टूट गया...उन्हें एक दयालु इंसान के रूप में याद रखा जाएगा।"


