2017 में सेना के अधिकारी की हत्या में शामिल लश्कर का आतंकी शोपियां में मुठभेड़ में हुआ ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी बिलाल भट्ट ढेर हो गया। पुलिस के मुताबिक, बिलाल 2017 में सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फयाज़ को अगवा कर उनकी हत्या करने के मामले में शामिल था। बकौल पुलिस, बिलाल कुछ अल्पसंख्यक लोगों की हत्या करने में भी शामिल था।
read more at News18 हिंदी


