Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बिजली के तारों से टकराया अमित शाह का चुनावी रथ, सीएम बोले- जांच कराएंगे

short by शिव / on Tuesday, 7 November, 2023
नागौर (राजस्थान) के परबतसर में मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का चुनावी रथ बिजली के नंगे तारों के संपर्क में आ गया। इस हादसे के बाद शाह को दूसरे वाहन से चुनावी रैली के लिए रवाना किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वह इस घटना की जांच कराएंगे।