खाने में बाल मिलने पर यूपी में पति ने मुंडवाया पत्नी का सिर, किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक शख्स ने कथित तौर पर खाने में बाल मिलने पर अपनी 30-वर्षीय पत्नी का सिर मुंडवा दिया। बकौल खबर, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 7 साल पहले हुई थी और ससुरालवाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।
read more at News18 हिंदी


