Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भवानीपुर सीट पर उप-चुनाव के लिए सीएम ममता 10 सितंबर को दाखिल करेंगी अपना नामांकन

short by shashank mishra / on Wednesday, 8 September 2021
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए 10 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भवानीपुर सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि 30 सितंबर को भवानीपुर में वोटिंग होगी और 3 अक्टूबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।