महिला जज को धमकाने को लेकर इमरान खान ने मांगी माफी, कहा- दोबारा कभी ऐसा नहीं करूंगा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अगस्त में एक रैली के दौरान महिला जज ज़ेबा चौधरी को धमकाने को लेकर गुरुवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में माफी मांग ली। उन्होंने कहा, "मैं भविष्य में ऐसा कुछ नहीं करूंगा।" इसके बाद अदालत ने खान से हलफनामा दाखिल करने को कहा और उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही स्थगित कर दी।
read more at News18 हिंदी


