आखिरी गेंद पर चौका खाकर मैच हारने के बाद अर्शदीप की आंखों में आ गए आंसू
आईपीएल 2023 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका खाने के बाद पंजाब किंग्स के पेसर अर्शदीप सिंह की आंखों में आंसू आ गए। गौरतलब है, केकेआर को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और रिंकू सिंह ने फुलटॉस गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
read more at Hindustan Times


