Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ बने अनमोलप्रीत

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 6 November, 2023
पंजाब के बल्लेबाज़ अनमोलप्रीत सिंह सोमवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। 25-वर्षीय अनमोलप्रीत ने मोहाली में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 के फाइनल में बड़ौदा के खिलाफ 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 113(61) रन बनाए और उनकी पारी की बदौलत पंजाब ने 223/4 का स्कोर दर्ज किया।