राजस्थान के पशुपालन विभाग में 5,934 पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने प्रस्ताव को दी मंज़ूरी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के पशुपालन विभाग में ऐनिमल अटेंडेंट के 5,934 पदों पर सीधी भर्ती करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से बढ़ाकर 10वीं कक्षा कर दी गई है। पशुपालन विभाग में प्रचलित पदनाम जलधारी, सफाईकर्ता व गडरिया के पदों का नाम ऐनिमल अटेंडेंट कर दिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


