Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दो तेंदुए के साथ नाइट वॉक पर निकला ब्लैक पैंथर, नीलगिरि की पहाड़ियों पर दिखा अद्भुत नज़ारा

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 19 July, 2025
तमिलनाडु के नीलगिरी की पहाड़ियों पर दो तेंदुए के साथ वॉक करते एक दुर्लभ ब्लैक पैंथर का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने वीडियो शेयर कर कहा, "बघीरा और उसके दोस्त नीलगिरी की सड़कों पर नाइट वॉक पर निकले हैं...क्या दुर्लभ नज़ारा है।" एनडीटीवी के अनुसार, मेलेनिस्टिक और नॉन-मेलेनिस्टिक प्रजातियों का एकसाथ घूमना असामान्य घटना है।