कोटा में छात्रावास की चौथी मंज़िल से गिरकर NEET अभ्यर्थी की हुई मौत
कोटा (राजस्थान) में शुक्रवार सुबह एक छात्रावास की चौथी मंज़िल से गिरकर 22-वर्षीय अभ्यर्थी अमन मीणा की मौत हो गई है। वह इटावा (यूपी) का निवासी था और 2-साल से कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है। बकौल पुलिस, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
read more at Inshorts


