पत्नी व बच्चों की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा में शख्स गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर (यूपी) में सेक्टर 24 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में कार्यरत धनंजय प्रजापति नामक कर्मचारी को अपनी पत्नी व बच्चों की बेल्ट से पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, धनंजय की पत्नी ने केस दर्ज करवाया था जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
read more at भाषा


