Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BSNL ने 'घर पर टावर लगवाने पर ₹50,000/माह देने' वाली वेबसाइट को लेकर दी चेतावनी

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 7 January, 2025
बीएसएनएल ने उसके नाम पर घर की छत पर टावर लगवाने पर ₹50,000/माह देने का दावा करने वाली एक फर्ज़ी वेबसाइट को लेकर चेतावनी दी है। बीएसएनएल ने बताया, "https://bsnltowersite.in/ नाम की यह वेबसाइट फर्ज़ी है और इसका हमसे कोई संबंध नहीं है।" वेबसाइट लोगों की निजी जानकारी को चुराने और उन्हें धोखा देने की कोशिश कर रही है।