Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'मां-बहन ने पीटा, जल्दी आइए...' कुरकुरे के लिए MP में 10 वर्षीय लड़के ने कॉल कर बुलाई पुलिस

short by खुशी / on Saturday, 4 October 2025
सिंगरौली (एमपी) में बीते दिनों एक 10-वर्षीय बच्चे ने '112' पर कॉल कर पुलिस से शिकायत की कि मां-बहन उसे रस्सी से बांधकर पीटती हैं। सामने आए वीडियो में बच्चा कॉल पर रोते हुए कहता है, "मैंने ₹20 मांगे थे कुरकुरे के लिए...ज़ोर-ज़ोर से मारा...जल्दी आइए।" शिकायत के बाद पुलिसकर्मी कुरकुरे लेकर बच्चे के घर पहुंचे और माता-पिता को समझाया।